Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

रांची : राज्य में शुक्रवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश हो सकती है। रांची मौसम विभाग ने राज्य में 30 और 31 मार्च को अलग-अलग स्थान पर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है। आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रांची सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम की आंख मिचौली चल रही है। कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होता है। वहीं, सूरज ढलते ही, रात में हल्की ठंडी हवा चलने लगती है, तो कभी मौसम अचानक करवट बदल लेता है। आसमान में बादल छाने लगती है और छिटपुट कि बारिश होने लगती है।

मार्च के माह में मौसम सुहावना हो जाता है, ना ज्यादा गर्मी लगती है और ना ही कपकपाने वाली ठंड देखने को मिलती है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग है। इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप से मौसम हर दिन बदल रहा है।

Jharkhand Weather Update News