Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

27 जनवरी को झारखंड आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आएंगे। वे यहां से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। सरायढेला कुसुमबिहार स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की कलस्टर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के धनबाद आगमन की घोषणा की गयी है।

बैठक में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक विरंची नारायण, धनबाद सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश और जिलों के नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन धनबाद में होना है, जिसके लिए 27 जनवरी की तिथि निर्धारित है। धनबाद में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा कहां होगी इस पर विचार-विमर्श होना बाकी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोश भी भरेंगे। आदित्य साहू ने इस बार लोकसभा की 14 सीटों पर जीत का दावा भी किया।

PM Modi come Jharkhand