Breaking :
||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

लव जिहाद और यौन शोषण मामले के आरोपी तनवीर की जमानत याचिका खारिज

रांची : लव जिहाद और यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर की जमानत याचिका ख़ारिज हो गयी है। गुरुवार को अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार ने जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया।

रांची पुलिस ने तनवीर को 14 जून को बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया था। इस मामले में रांची पुलिस ने पीड़िता का आठ जून को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल टेस्ट कराया था। बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली इस युवती ने मॉडलिंग के नाम पर रांची के तनवीर पर यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

तनवीर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। युवती यहां मॉडलिंग सीखने आयी थी। इसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। बाद में यह मामला रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया था। गोंदा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2023 दर्ज किया गया है। रांची पुलिस मुंबई जाकर मॉडल का बयान और वीडियो फुटेज लेकर आयी थी। तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय और अरविंद पांडेय ने बहस की।