Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: झामुमो जिला कमेटी की बैठक में ढाई लाख नये सदस्य जोड़ने का फैसला, प्रभारी नियुक्त

लातेहार : जिला मुख्यालय के बजरंग होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। जबकि संचालन जिला सचिव मो शमशूल होदा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक बैद्यनाथ राम उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी का संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न मंच मोर्चा के गठन के लिए किया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्यगण, जिला समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रखंडों से आए हुए प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करें। साथ ही पार्टी में नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें। बैठक में विभिन्न मंच मोर्चा के गठन के बारे में भी सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयी।

विधानसभा बैद्यनाथ राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जोर शोर से लग जाएं। पार्टी आम जनता के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए जी जान लगा देगी। कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ आम जनता को दिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं, महिलाओं एवं अन्य को पार्टी की सदस्यता दिला कर झारखंड मुक्ति मोर्चा से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं जितने ज्यादा से ज्यादा लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के साथ जुड़ेंगे उतना ही हमारी पार्टी तेजी से बढ़ेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने के लिए झामुमो जिला समिति लातेहार द्वारा प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की गयी। प्रखंड प्रभारियों की देखरेख में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। लातेहार जिले में दो से ढाई लाख नये सदस्य जोड़े जायेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पपन खान, मुस्तकीम खान, मनोज चौधरी, सीतमोहन मुंडा, शुभम् गिरि, उपेन्द्र यादव, गोपाल सिंह, वासुदेव यादव, सुदामा प्रसाद गुप्ता, मानिक गंझू, जिला परिषद् सदस्य बुद्धेश्वर उरांव, वारिश अंसारी, निर्मला उरांव, अनिता देवी, ममता देवी, सुनैना कुमारी, मो इमरान,रेखा देवी, पॉल एक्का, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, राजेन्द्र गंझू, रामवृक्ष गंझू, तौकीर मियां राजेश यादव, रंजीत उरांव, प्रदीप गंझू, मो एहसान अंसारी, मो परवेज, मो शमशुल, सदाम अंसारी समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

प्रभारी नियुक्त

बैठक मे जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्त किये। जिसमें चंदवा प्रखंड से पपन खान, सितमोहन मुंडा, मनोज चौधरी, लातेहार प्रखंड से मो शमसुल होदा, माणिक गंझू, गोपाल सिंह, बालूमाथ प्रखंड से नागदेव उरांव, मो इमरान, बरियातू प्रखंड से प्रभात कुमार, प्रदीप गंझू, हेरहंज प्रखंड से चंद्रदेव उरांव चंचला देवी, उपेन्द्र यादव, गारू सह सरयू प्रखंड से बुद्धेश्वर उरांव, जीरा देवी, मनिका प्रखंड से अरुण दुबे, इंद्रदेव उरांव, बासुदेव यादव, बरवाडीह प्रखंड से अरुण सिंह, दीपू सिन्हा, महुआडांड़ प्रखंड से मो मुस्तकीम, अनिल मनोहर, पॉल एक्का का नाम शामिल है।