Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रामगढ़ उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दो मार्च को काउंटिंग

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग की प्रक्रिया शाम पांच बजे खत्म हो गई। अब दो मार्च को काउंटिंग की जाएगी।

सोमवार की शाम जिला प्रशासन ने रिपोर्ट जारी की और बताया कि 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल 405 बूथों पर 228152 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 115931 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 112221 है। यह प्रतिशत 2019 के चुनाव के मुकाबले 3 प्रतिशत कम है। 2019 में 71.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला था।

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुंचाएं जा रहे हैं ईवीएम

शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को पोलिंग एजेंट के सामने ही सील कर दिया गया। ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को रखा जाएगा। मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए सेक्टर में मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। बरलंगा से लेकर रामगढ़ शहर तक पदाधिकारी मुस्तैद हैं। ईवीएम को किसी भी स्तर पर कोई नुकसान ना हो इसके लिए स्कोर्ट पार्टी को भी तैनात किया गया है।

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस वजह से किसी भी बूथ पर ना तो कोई हिंसक झड़प हुई और ना ही कहीं पर कोई वारदात हुई। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक – दो बूथ पर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक को भी शांत करा दिया गया। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में पुलिस की मौजूदगी ने शांतिपूर्वक मतदान कार्य को संपन्न करा दिया।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023