Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में लगातार हो रहे हमले के विरोध में 1 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

रांची राज्य में डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमले से झासा में आक्रोश है। हाल ही में हुई घटना को लेकर रविवार को आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, झासा और सरकारी डॉक्टरों की आपात बैठक हुई, जहां डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा।

आईएमए व झासा की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि एक मार्च को प्रदेश भर के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। गढ़वा में चिकित्सकों पर हमले की घटना को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। गढ़वा में डॉक्टर पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आपात सेवाओं को छोड़कर अब पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉक्टरों का कहना है कि जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग और अब रांची की घटना के बाद से वे आक्रोशित हैं क्योंकि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। डॉक्टरों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है, इसलिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।

आईएमए ने हजारीबाग में डॉक्टर से बदसलूकी की घटना के आरोपी अधिकारी डीडीसी को हटाने की मांग की है।

सिविल सर्जन कार्यालय गढ़वा में सिविल सर्जन सदर अस्पताल के डीएस व जिला कार्यक्रम प्रबंधक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके विरोध में 25 फरवरी को गढ़वा में चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। यह भी मांग की गयी कि अगर 72 घंटे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा। इसके तहत 1 मार्च को डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी।

झारखंड डॉक्टर हड़ताल न्यूज