Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 2.5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर बम बरामद

चतरा : चतरा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया 2.5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर बम बरामद किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

चतरा एसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि हथियारबंद नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए केडीमो जंगल में जमा हुए हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर सहायक कमांडेंट परमवीर सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ व जिला पुलिस की टीम ने काडिमो जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस बीच पुलिस और सीआरपीएफ की 190 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के केडीमो जंगल से 2.5 किलो का प्रेशर बम बरामद किया गया। जिसे झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से फिर से जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया।