Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में अब 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद

पलामू : जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद को लेकर दो गुटों में हुए हिंसक झड़प के बाद झारखंड सरकार के गृह विभाग ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को जिलेभर में 16 फरवरी की शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया था। इस क्रम में बदलाव करते हुए अब 19 फरवरी सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- पलामू में हिंसा के बाद स्थिति सामान्य, प्रशासन मुस्तैद

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, इस हिंसक झड़प के सिलसिले में पुलिस ने दोनों समुदायों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक सौ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जबकि एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई जारी है। प्रशासन के मुताबिक़ अब स्थिति नियंत्रण में है।

Palamu violence News