Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: दुबियाखाड़ में 11 और 12 फरवरी को आदिवासी महाकुंभ मेला, तैयारी शुरू

पलामू : पलामू के दुबियाखाड़ में चेरो वंश के महान राजा मेदिनीराय की स्मृति में 11 व 12 फरवरी को आदिवासी महाकुंभ मेला आयोजित होगा। पलामू जिला परिषद एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मेले को हाल ही में राजकीय मेले का दर्जा दिया गया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महाकुंभ मेला आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया है। मेले की तैयारी भी शुरू हो गयी है। मेले के दौरान लाखों की परिसंपत्तियों का वितरण भी होता है। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। मेला स्थल पर राजा मेदिनीराय की प्रतिमा भी स्थापित है।

आयोजन समिति के अनुसार बिहार के तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव ने 32 साल पहले इस मेले की शुरुआत की थी। राजा मेदिनीराय का शासन काल अत्यंत समृद्धशाली रहा है। राजा मेदिनीराय ने 1658 से 1674 तक पलामू के क्षेत्र पर शासन किया था। राजा मेदिनीराय का साम्राज्य दक्षिणी गया, हजारीबाग और सरगुजा तक फैला हुआ था। उनके कार्यकाल में किसी के घर में खाने-पीने की समस्या नहीं हुई।

दुबियाखाड़ आदिवासी महाकुंभ मेला