Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने किया नामांकन, बोले सुदेश हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, झूठ और वादों को तोड़ने के मुद्दे पर होगा चुनाव

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और आजसू ने गठबंधन किया है। इस उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा के कद्दावर नेता सीपी सिंह, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो भी उनके साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान सुनीता चौधरी ने कहा कि उनके पति चंद्र प्रकाश चौधरी ने कई साल मेहनत कर रामगढ़ में विकास की गंगा बहाई है। उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि रामगढ़ जिला विकास की पहली सीढ़ी पर था। 2019 में जब यहां कांग्रेस विधायक चुने गए थे तब से रामगढ़ हर कदम पर पिछड़ रहा है। रामगढ़ और आजसू के लोग एक परिवार की तरह हैं। इस बार जनता का पूरा सहयोग रहेगा। कांग्रेस ने पिछली बार भी सहानुभूति कार्ड खेलकर और झूठे वादे कर चुनाव जीता था। लेकिन इस बार उनकी हमदर्दी विकास पर भारी पड़ेगी।

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार, झूठ और वादों को तोड़ने के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव : सुदेश

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार, झूठ और वादों को तोड़ने के मुद्दे पर हम यह चुनाव लड़ेंगे। सुदेश महतो शनिवार को रामगढ़ में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के नामांकन के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा हालात ठीक नहीं हैं। यह चुनाव इतना महत्वपूर्ण है कि इसका परिणाम इस राज्य की नई दिशा तय करेगा।

सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के सारे वादे झूठे निकले। सरकार में भ्रष्टाचार की स्थिति सिर उठा रही है। लूट हर स्तर पर है और जिम्मेदारों का झूठ भी पकड़ा गया है। हेमंत सोरेन की सरकार ने इस राज्य की विकास क्षमता को पीछे धकेल दिया है। वोट डालकर रामगढ़ की जनता राज्य सरकार के कुकृत्यों के खिलाफ आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसानों, युवाओं और छात्रों के साथ लगातार धोखा किया गया है। महिला सुरक्षा का आलम यह है कि पूरे देश में झारखंड में महिलाओं के उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह सरकार छात्रों, युवाओं और महिलाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023