Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: नेतरहाट में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम की शुरुआत

सोनू खान/महुआडांड़

लातेहार : प्रधानमंत्री के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य नेतरहाट में बुधवार से चतरा लोकसभा एथलेटिक्स मीट सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सांसद सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में चतरा लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ियों को लगभग 1 दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिला है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सांसद के माध्यम से बुधवार को खिलाड़ियों के पंजीयन और उनके बीच ट्रैक सूट समेत खेल की सामग्री के वितरण करने का काम सांसद के माध्यम से किया गया। वहीं देर शाम कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भी की गयी। जिसमें चतरा सांसद सुनील सिंह के साथ साथ भारतीय तीरंदाज संजीव कुमार सिंह, भारतीय महिला तीरंदाज पूर्णिमा महत्व, ज्योति सुलेखा, जिला खेल पदाधिकारी श्रीवेंदु सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर प्रक्रिया पूरी की गयी।

इस दौरान सांसद के साथ जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और स्टेला नगेसिया के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। वहीं गुरुवार को सांसद खेल स्पर्धा की विधिवत शुरुआत सुबह 9:00 बजे खिलाड़ियों के शपथ ग्रहण के साथ हो जायेगी। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं।