Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में दो किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, दो किलो अफीम और एक मोबाइल बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार तस्करों में जयराम उरांव पिता राधे उरांव (बारा) व मुनेश उरांव पिता स्वर्गीय जगेश्वर उरांव (लाटू) दोनों थाना बरियातू जिला लातेहार शामिल हैं।

बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार व हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम तस्कर बालूमाथ के रास्ते पांकी जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान मेराल स्कूल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से एक-एक किलोग्राम अफीम के दो पैकेट बरामद किये गये। मौके से बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

छापामारी दल

हेरहंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रदीप दास, इन्स्पेक्टर शशि रंजन, हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कैलाश मंडल एवं आरक्षी छोटू यादव, सतीश कुमार दुबे समेत सशस्त्र बल शामिल थे।