Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के लापता भतीजे का शव कुएं से बरामद

लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पैतृक आवास बरवाडीह प्रखंड के मंगरा से पिछले 3 दिन से लापता भतीजे कृष्ण कुमार सिंह (35) पिता मुंद्रिका सिंह का शव शुक्रवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर कुएं से बरामद किया गया। कृष्णा सिंह पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार व धर्मेंद्र सरदार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर भिजवाया।

बरवाडीह पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। यह हत्या है या आत्महत्या? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।