Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: सनकी पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी की कर दी हत्या

रांची : जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी गांव में शुक्रवार की देर रात सनकी पति ने धारदार हथियार से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया गया कि पति अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (30) की मुर्गा काटने में इस्तेमाल धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस शनिवार सुबह मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी किसी भोज कार्यक्रम में गयी हुई थी। वहां से लौटने में उन्हें काफी समय लगा। देरी होने पर पति नाराज हो गया और सुनीता से झगड़ने लगा। इसी दौरान अशोक महतो ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गयी।

हत्या के बाद दोनों बच्चों को अपने पुराने घर में छोड़कर पिता रतन लाल महतो को सूचना दी और बाइक लेकर फरार हो गया। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।