Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित
Wednesday, May 1, 2024
पलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

लातेहार: बारियातू में ग्यारह एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग में ग्यारह एकड़ में फैली अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालूभांग के वन क्षेत्र में अफीम की खेती की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर बालूभांग के विभिन्न वन क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान ट्रैक्टर की मदद से ग्यारह एकड़ से अधिक में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। साथ ही अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है। चिन्हित करने के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी।

इस अभियान में सीआरपीएफ11 के सहायक अधिकारी विशांत कुमार के नेतृत्व में कई जवानों के सहयोग से कोबघमारी, इंदुआ, डाकादिरी सहित अन्य स्थानों पर जहरीली अफीम की खेती को नष्ट करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने कहा कि नक्सलियों, अफीम तस्करों व अफीम की खेती करने वालों पर नकेल कसना मेरी प्राथमिकता रहेगी। वहीं बरियातू थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों और अफीम की खेती करने वालों की खैर नहीं होगी। अफीम की खेती को बढ़ावा देने और करवाने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

मालूम हो कि समतल जगह में ट्रैक्टर से एक एकड़ अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने में कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। करीब ग्यारह एकड़ जमीन में लगी अफीम पोस्ता की फसल को पूरी तरह नष्ट करना पुलिस का सराहनीय कदम है।