Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले

चतरा : 20 की संख्या में आये नक्सलियों ने सोमवार देर रात चतरा में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित चतरा-लावालौंग सीमा पर स्थित बरैनी पंचायत के करमाही जंगल में हुई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने वर्णवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी की दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। वर्णवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी यहां सड़क बना रही है। ये वाहन लुटू-तिलैया सड़क के निर्माण कार्य में लगे थे।

इस घटना से निर्माण कंपनी के कर्मचारी व कर्मचारी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी है। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि नक्सली घटना में दो जेसीबी को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों की खोज कर रही है।