Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

शर्मनाक: मदरसे में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से इमाम ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बतायी जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित तहरीर दी है।

पीड़ित परिवार की ओर से कोलेबिरा थाने में दिए आवेदन में बताया गया है कि बच्ची रविवार को मदरसे में उर्दू पढ़ने गई थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद इमाम ने बाकी बच्चों को घर जाने की इजाजत दे दी। जबकि नाबालिग लड़की को रोके रखा। फिर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इमाम ने लड़की को यह घटना किसी को न बताने की धमकी दी और यह भी कहा कि अगर उसने ऐसा किया तो उसकी पिटायी की जायेगी। जिसके बाद बच्ची घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बतायी।

बच्ची ने बताया कि 2 महीने पहले भी उसके साथ ऐसी घटना हो चुकी थी, डर के मारे उसने ये बातें किसी को नहीं बतायी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी अंजुमन के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अंजुमन के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह मदरसे में आपात बैठक कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी इमाम के खिलाफ थाने में शिकायत करने की जिद पर अड़ा रहा। हालांकि घटना के बाद आरोपी इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन मदरसा छोड़कर फरार हो गया था।

इसके बाद पीड़ित परिवार के साथ अंजुमन के पदाधिकारी थाने पहुंचे और इमाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर कोलेबिरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।