Breaking :
||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों द्वारा लगाये 12 आईईडी बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान रंगाहातु गांव के कोचाबाधा जंगल से सुरक्षा बलों ने पांच-पांच किलो के 12 आईईडी बम बरामद किये हैं।

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से आईईडी बम लगाया गया था। लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों की सक्रियता से नक्सलियों का मंसूबा एक बार फिर नाकाम हो गया। बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

एसपी ने बताया कि जिले में लगातार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ कोल्हान कोर एरिया में अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के एक करोड़ की इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अंगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी सूचना पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को भी पांच – पांच किलो का दस आईईडी बम बरामद किया था।

एसपी ने कहा कि जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ कोल्हान कोर इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एक करोड़ के इनामी नक्सली इनामी टॉप लीडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अंगरिया समेत उनके दस्ते के सदस्य कोल्हान इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दे कि बीते शनिवार को भी पांच-पांच किलो के दस आईईडी बम बरामद किये गये थे।