रांची: पुलिस ने फरार तीन आरोपियों के घर चिपकाये इश्तेहार, दी हिदायत
न्यूज सेंस/डेस्क
रांची : रांची पुलिस ने फरार आरोपियों के घरों पर जल्द सरेंडर करने का इश्तेहार चिपकाया है। गुरुवार को फरार तीन आरोपियों के घरों के सामने पुलिस ने डुगडुगी बजायी। पुलिस ने आरोपियों के घरों में मौजूद लोगों को हिदायत दी कि अगर आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो घर कुर्क कर लिया जायेगा। आरोपी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी, रोहन श्रीवास्तव और अभिषेक मल्लिक हैं। इनके खिलाफ बरियातू थाने में मामले दर्ज हैं।
रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि तीनों आरोपी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार हैं। इन आरोपियों ने गैस एजेंसी में कार्यरत प्रीतम को गोली मारी थी। इन्हीं लोगों ने पिछले महीने जमीन कारोबारी धवन राम की गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। इसी को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।