Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव, उपेंद्र सिंह अध्यक्ष व जितेंद्र यादव बने सचिव

रूपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। चुनाव रविवार को हुआ था। मुख्य चुनाव प्रभारी बालेश कुजूर ने बताया कि कुल सात पदों के नतीजे घोषित किये गये हैं। उपेंद्र सिंह लातेहार पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए हैं।

Latehar News

उपेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद के लिए 411 वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी आनंद उरांव को 397 मत मिले।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष मांझी को 601 और मो सद्दाम हुसैन को 299 मत मिले हैं।

सचिव पद के लिए जितेंद्र यादव को 589 और सुमारू राम को 308 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर वकील महतो को 617 व सुशील तिवारी को 278 मत, कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार को 484 व उनके प्रतिद्वंद्वी को 182 मत मिले थे।

ऑडिटर के पद पर घोंचू उरांव को 435 और अंकिता टोप्पो को 217 और केंद्रीय सदस्य के पद पर सोनू कुमार को 519 और उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष कुशवाहा को 378 वोट मिले हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर रांची के वैभव पाठक और देवचंद मुंडा मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।