Breaking :
||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरराष्ट्रीय

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक

NEWS DESK : देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) आज यानी 19 सितंबर को बैंक हड़ताल पर जाने वाला था। लेकिन आज होने वाली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने यह जानकारी दी है। ऐसे में आज बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा। यह हर दिन की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगा। ऐसे में अगर आज आपको बैंक का कोई काम निपटाना है तो आप बैंक जा सकते हैं।

दरअसल, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने निजीकरण और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी कई मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी। अधिकारी संघ इस हड़ताल में शामिल नहीं था। लेकिन हड़ताल से पहले, भारतीय बैंक संघ (IBA) अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की अधिकांश मांगों को मानने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद कर्मचारी संघ ने देशव्यापी बैंक हड़ताल वापस ले ली, इस फैसले के बाद देश भर के सभी बैंकों में काम पहले की तरह जारी रहेगा. ग्राहक लेन-देन और अन्य कार्यों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकते हैं।

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक नवंबर महीने में कुल 10 बैंकों में छुट्टियां थीं। लेकिन महीने के बाकी दिनों में शिलांग सर्कल को छोड़कर कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं होगी। 23 नवंबर को शिलांग सर्किल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 और 27 नवंबर को रविवार और 26 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा।