लातेहार विधायक की मां नागो कुंवर का 97 साल की उम्र में निधन
लातेहार : स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम की माता नागो कुंवर का देहांत आज अपराह्न तकरीबन तीन बजे अपने आवासीय परिसर, लातेहार में हो गया। स्व कुंवर 97 वर्ष की थी। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
विधायक की माता का अंतिम संस्कार 17 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे औरंगा नदी स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा। विधायक श्री राम ने बताया कि वे रांची में बैठक में शामिल होने आए थे। जानकारी मिलते ही वे बैरंग लातेहार लौट आये।