Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
मनिकालातेहार

मनिका में धूमधाम से मनायी गयी बिरसा मुंडा की जयंती

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत : हरिकृष्ण सिंह

लातेहार : मनिका प्रखंड में झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूम धाम से मनायी गयी। प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल महामंत्री धर्मजीत राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मन्नाई गयी। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और मिठाइयां बांटी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलकर ही हमारे समाज, प्रदेश और देश का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन की आहुति देकर हम सबों को स्वतंत्रता दिलायी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

मौके पर पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, महेश सिंह,विष्णाथ राय समेत कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित पर प्रकाश डाला।

उधर रांकिकला गांव में विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील तिवारी की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी। मौके पर गंगा यादव, शंभू प्रसाद, हीरा सिंह, संदीप उरांव, पंकज यादव, अंकित राज, देवधारी उरांव, बिनोद यादव, सुमंत यादव, धीरेंद्र यादव, रौशन शुक्ला, रौशन तिवारी, मिथलेश शुक्ला, लड्डू तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।