Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगारूलातेहार

लातेहार: PTR के गारू वेस्टर्न रेंज में शिकारियों ने ले ली हाथी की जान, दो गिरफ्तार, एक फरार

गोपी कुमार सिंह/गारू

सुअर को फंसाने के लिए लगाये गये करंट की चपेट में आने से गयी हाथी की जान

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व के गारू वेस्टर्न रेंज में करंट लगने से एक तीस वर्षीय नर हाथी की मौत हो गयी। वन विभाग की टीम ने सोमवार को लाभर गांव के पास धान के खेत से हाथी का शव बरामद किया। वन विभाग ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ग्रामीणों को पकड़ा है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हाथी सुअर को फंसाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बिजली के तार के संपर्क में आया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वन विभाग की टीम ने मौके से कवर हटाया। साथ ही 11 हजार केवी तार भी बरामद किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मंगलवार को घटना की सूचना मिलने पर पीटीआर के उप निदेशक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मंगलवार को तीन डॉक्टरों की टीम ने हाथी का पोस्टमॉर्टम किया। जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान टीम को हाथी के शरीर से एक गोली भी मिली। मृत हाथी की पीठ के ऊपरी हिस्से में एक पुरानी गोली का घाव था।

पीटीआर के उप निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि हाथी की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भुस्वामी सहदुर सिंह और नारायण सिंह की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि भुस्वामी सहदुर सिंह घटना के बाद से फरार है।