Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

मनिका विधायक ने किया ऐतिहासिक पलामू किला मेले का उद्घाटन, उमड़ी लोगों की भीड़

लातेहार : छठ पर्व के पारण के अगले दिन चेरो वंश के सबसे प्रतापी राजा की स्मृति में हर साल पलामू किले के पास औरंगा नदी के तट पर होने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय पलामू किला जात्रा मेला का मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने उद्घाटन किया।

इस दौरान बरवाडीह एसडीपीओ दिलू लोहरा, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, बरवाडीह एसआई रंजीत राम, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, मेदिनी मंच अध्यक्ष निर्मल सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि मेला समिति के संरक्षक अवधेश सिंह चेरो ने मंच संचालन किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मनिका विधायक ने कहा कि पलामू किले का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसकी डीपीआर झारखंड सरकार को भेज दी गयी है। मेले का मंच भी जल्द ही बनाया जाएगा।

विधायक के अलावे कई लोगों ने अपने विचार साझा किए। राम लखन सिंह ने मेला समिति के मार्गदर्शन में पलामू वंश और मेले के इतिहास को साझा किया। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी थी। मेला समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह सहित मेला समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी एवं कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह चेरो मेले के सफल संचालन में सक्रिय रहे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: रातों-रात करोड़पति बना गरीब किसान का बेटा, 49 रुपये में बदल गयी किस्मत, मिलेंगे 1 करोड़

पलामू किला और मेला परिसर में हजारों की संख्या में ग्रामीण पर्यटक उमड़ पड़े। मेले में पलामू, गढ़वा, लातेहार और छत्तीसगढ़ के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे। मेले में तरह-तरह की दुकानें भी लगाई गयीं, जिसमें खरीद-बिक्री के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी।