Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

नगर निगम चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के विरोध में आजसू पार्टी ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

लातेहार : नगर निगम चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को लातेहार के समाहरणालय गेट के पास आजसू पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ओबीसी के साथ विश्वासघात कर रही है। यह पहले पंचायत चुनाव और फिर नगर निगम चुनाव में ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर अपनी ओबीसी विरोधी मानसिकता दिखा रही है। ओबीसी के साथ हो रहे अन्याय को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अमित पांडे, संगठन सचिव लालमोहन सिंह, उपाध्यक्ष सरवन पासवान, उपाध्यक्ष बिट्टू दास, सदर प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, सचिव यशवंत कुमार पासवान, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उराव, सुदेश उरांव, पप्पू उरांव, आशीष उरांव, अंजय उरांव, लाला रोहित दुबे, विकाश कुमार वर्मा, शिव राम, राकेश पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।