Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
महुआडांड़लातेहार

लातेहार: अचानक आयी बाढ़ से नदी पार कर रही महिला बही, बॉडी बरामद

लातेहार : महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित अक्सी नदी में अचानक आयी बाढ़ से नदी पार कर रही 62 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान अक्सी पंचायत के मुंडा टोली निवासी सबिया देवी के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक रोज की तरह सबिया देवी अपने मवेशियों को चराने के लिए अक्सी नदी पार कर जंगल में गयी थी। वह जानवरों के साथ लौट रही थी, तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गयी जिसमें वह बह गयी। महिला की बहने के बारे में सूचना मिलते ही गांव के लोग पहुंचे और शव को बाहर निकालकर उसके घर ले आए। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आशुतोष यादव रविवार को पुलिस बल के साथ मुंडा टोली गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुखिया रजोलिया टोप्पो ने बताया कि मृतक महिला विधवा थी और उसके तीन बेटे हैं जो गांव से पलायन कर चुके हैं। मुखिया ने बताया कि मृतक महिला दूसरों के मवेशी चराकर गुजारा करती थी।