Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

तीन माह की गर्भवती महिला से छह अपराधियों ने पति के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

पलामू : छह अपराधियों ने 22 साल की महिला के साथ उसके पति के सामने दुष्कर्म किया। महिला तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के रहने वाले हैं।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया-भलवाही गांव में पहाड़ी के पास अपराधियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला का ससुराल पाटन थाना क्षेत्र में हैं। पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो महिला घर छोड़कर मायके चली गई। पीड़िता के मामा लातेहार जिले के मनिका इलाके के रहने वाले हैं। वह पैदल ही मायके के लिए निकल गयी।

पति मोटरसाइकिल से पत्नी की तलाश में निकला। अपनी पत्नी को सतबरवा इलाके में घूमते देखा और रुक गया और घर जाने के लिए मनाने लगा। इसी बीच पीड़िता के पति का देवर भी वहां पहुंच गया और महिला को समझाने लगा। महिला जब घर जाने को तैयार हुई तो वे उसे अपने साथ घर ले जाने लगे। तीनों रात आठ बजे भलुआही घाटी पहुंचे। इस दौरान छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल लूट लिया।

अपराधियों ने पति और देवर को अपने कब्जे में ले लिया और पहाड़ी की ओर एक स्टोन क्रेशर के पास ले गए. इसके बाद दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से महिला का देवर बेहोश हो गया। जबकि महिला के पति ने बेहोश होने का नाटक किया।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

अपराधियों को लगा कि जब दोनों बेहोश हो गए तो उन्हें पीटना बंद कर दिया। सभी अपराधियों ने महिला को चार घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता के पति को मौका मिला तो वह अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। रास्ते में ही उन्हें पुलिस की एक पीसीआर वैन मिली। उसे घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में ही पीड़िता तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा पूरे मामले की जानकारी लेने सतबरवा थाने पहुंचे हैं।