Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

मनिका में सखुआ चौखट लदा सवारी गाड़ी जब्त, चालक गिरफ्तार, तस्कर फरार

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर नामुदाग पेट्रोल पंप के पास से सखुआ के दरवाजे की चौखट से लदी पिकअप यात्री वाहन को थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी शुभम कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सवारी गाड़ी लातेहार से अवैध लकड़ी लाद कर मनिका की ओर आ रही है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने एएसआई मनोज दुबे को पुलिस बल के साथ कड़ी नजर रखने को कहा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रात में एक सवारी गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को नामुदाग पेट्रोल पंप के पास से दबोच लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि यात्री वाहन में लदे 19 सखुआ की चौखट सहित वाहन को जब्त कर थाने लाया गया है। उन्होंने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यात्री वाहन का चालक लातेहार थाना क्षेत्र के कोने गांव का बताया जा रहा है। उधर, यात्री वाहन का मालिक और अवैध लकड़ी ले जा रहा व्यक्ति संतोष सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन से कूदकर फरार हो गया।