Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: साथ चलने से मना करने पर गुस्साये प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मार कर की हत्या, फरार

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के चलियो खक्सी टोली में एक प्रेमी ने साथ चलने से मना करने पर प्रेमिका खुशबू कुमारी (22 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी राजू उरांव अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है।

बताया जा रहा है कि खुशबू उरांव पिछले एक साल से चलियो के शहनाई टोली निवासी राजू उरांव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और उसके घर में ही रह रही थी। कर्मा पर्व से पहले आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा होने के बाद वह शहनाई टोली से अपने पिता के घर आ गयी थी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आज सुबह राजू उरांव अपने एक साथी सोनू उरांव के साथ बाइक से खुशबू उरांव के घर आया था। तभी खुशबू उरांव घर के आंगन में खड़ी थी। राजू उरांव घर के अंदर गया और उसने घर के आंगन से खुशबू उरांव को बुलाया और कहा कि तुम मेरे साथ घर चलेगी या नहीं। खुशबू ने कहा कि वह अभी नहीं जाएंगी। यह सुनते ही राजू उरांव ने कमर से पिस्तौल निकाली और खुशबू के सीने में गोली मार दी। जिससे खुशबू जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

खुशबू उरांव को गोली मारने के बाद राजू उरांव बाहर बाइक पर बैठा सोनू उरांव के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया है और हत्या के आरोपी राजू उरांव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।