Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंडरांची

रांची KV सीसीएल में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में लातेहार की अवनि मिश्रा ने मारी बाजी

सांसद संजय सेठ ने किया पुरस्कृत

रांची : पोषण माह के तहत केंद्रीय विद्यालय सीसीएल रांची में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में लातेहार की अवनी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में रांची की शिवानी ने बाजी मारी। उनकी इस उपलब्धी पर पिता प्रवीण मिश्रा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ,रांची कार्यालय द्वारा पोषण माह के तहत केंद्रीय विद्यालय सीसीएल रांची आयोजित निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को 17 सितंबर को रांची सांसद संजय सेठ के आवास पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सांसद सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया।

रांची सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने की बात कहते हुए प्रोत्साहित किया।

गौरतलब हो कि सरकार द्वारा पोषण माह दिनांक 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितम्बर को केंद्रीय विद्यालय सीसीएल रांची में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य जे जे कुजूर ने बच्चों को संपूर्ण पोषण एवं उसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। श्रीमती कुजूर ने छात्र छात्राओं को बताया कि किस प्रकार भोजन में उपलब्ध पोषक तत्व हमारी शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी है।

उन्होंने बताया कि यह सिर्फ मिथक है कि महंगे भोज्य पदार्थों में ही पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। पोषक साधारण से साधारण भोजन में भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। उन्होंने भोजन में उपलब्ध पोषक तत्वों को बनाए और बचाए रखने के भी उपाय बताएं।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर बड़े ही उत्साह के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों का उत्साह एवं उनकी रचनात्मकता देख केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी गण अत्यंत प्रभावित हुए।

निबंध प्रतियोगिता में अवनी मिश्रा, अंजली कुमारी, निशा भारती एवं गरिमा सिंह विजय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी, आरोही कुमारी, जे सविता, अनोखी गुनगुन, कृति कुमारी व पूनम कुमारी विजय घोषित किए गए। प्रतियोगिता के सफल संचालन में केंद्रीय विद्यालय, सीसीएल, रांची के शिक्षकों की अहम भूमिका रही।