Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

जंगल में लकड़ी लाने गयी महिलाओं पर मधुमक्खी का हमला, एक की मौत, एक की हालत नाजुक

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनालात गांव में जंगल में लकड़ी लाने गयी महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतका की पहचान बनालात गांव निवासी नरेश भुइयां की पत्नी मंगरी देवी (40) के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान संजय भुइयां की पत्नी रेखा देवी (35) के रूप में हुई है। घायल महिला का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद की देख रेख में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलायें जंगल में लकड़ी लाने गयीं थीं इसी दौरान मधुमक्खियों ने इनपर हमला कर दिया। जिन्हें परिजनों की सहायता से गंभीर हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले रास्ते में ही मंगरी देवी की मौत हो गयी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर अमरनाथ ने जांच के बाद मंगरी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रेखा देवी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। घटना के बाद मंगरी देवी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।