Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, JTET के समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने कहा किसी के साथ अन्याय नही होने देगी राज्य सरकार

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन अथवा CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) को JTET के समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नही होने देगी। आप सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए नियम संगत प्रक्रियाओं के तहत आपकी मांगों और समस्याओं पर राज्य सरकार विचार करेगी।

मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से झारखंड सशस्त्र पुलिस विज्ञापन संख्या 02/2011 (सामान्य आरक्षी) वाहिनी संख्या-02 से 09 तक की द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का अनुरोध किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में न्यायोचित विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कई अन्य मुलाकातियों से भेंट कर स्वयं अपने हाथों से उनका आवेदन लिया तथा उनकी समस्याओं पर यथोचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।