Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डीसी ने कुश्ती प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, कहा- समग्र विकास के लिए खेल एक अच्छा साधन

लातेहार : उपायुक्त भोर सिंह यादव ने जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में आयोजित पटना संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

इस कुश्ती प्रतियोगिता में पटना संभाग अंतर्गत बिहार, झारखण्ड एवं पश्चिम बंगाल के 10 जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल 59 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शिक्षा, खेल एवं कला -संस्कृति के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहा है। आगे उन्होंने कहा छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए खेल एक अच्छा साधन है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरपीसिंह ने पटना संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की रुपरेखा के बारे जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता 9 से 10 सितम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

कुश्ती प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।