Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: 28 किलो गांजा व 26500 रुपये नकद के साथ एक महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

पलामू : एसपी चन्दन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर पलामू पुलिस ने नावाबजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव से 28 किलोग्राम गांजा व 26,500 रुपये नकद के साथ एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों में नगीना मांझी, अशोक पासवान, वीरेंद्र पासवान और कुंती देवी का नाम शामिल है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी चन्दन सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नावाबजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना पर एसडीओपी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए कंडा गांव से नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 28 किलोग्राम गांजा और 26,500 रुपये नकद बरामद किये गए। प्रारंभिक पूछताछ के बाद चारो को जेल भेज दिया गया है।