Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

मोबाइल बलास्ट में गयी युवक की जान, गांव में शोक की लहर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : महाराष्ट्र के पुणे में मोबाइल ब्लास्ट से बालूमाथ के एक युवक की जान चली गयी। मृतक का शव गुरुवार दोपहर ओकया गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मृतक के घर पहुंच गए।

मृतक गांव निवासी छोटन साव का पुत्र राजकुमार साब 25 वर्ष का है, जो पुणे में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। 23 अगस्त की शाम मोबाइल चार्ज करते समय उसका मोबाइल फट गया, जिसे गंभीर स्थिति में स्थानीय निजी क्लिक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक राजकुमार साव, छोटन साव का दूसरा पुत्र था। जिनकी शादी इसी साल होनी थी। लेकिन जब छोटे बेटे की लाश घर पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। जब पिता ने एक जवान बेटे को कंधा दिया तो पूरा गांव रो पड़ा।

इधर, घटना की सूचना पर बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मृतक के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना देते हुए आपदा की इस घड़ी में संयम से काम लेने का आह्वान किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर प्रमोद रविंदर, बंधन, संजय, विनय, नंदकिशोर, आदित्य, अरविंद, देवेंद्र, गोलू, आदित्य, प्रेम, जितेंद्र, भुनेश्वर, विशेश्वर, जतन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।