Breaking :
||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तिरंगा लगाने के दौरान हुआ हादसा

रांचीः राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा छत पर तिरंगा लगाने के समय हुआ।

मृतकों की पहचान विनीत झा, पूजा झा और आरती झा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

कांके थाना प्रभारी ब्रज कुमार ने बताया कि घर की छत से हाई वोल्टेज का तार गुजरा था। उसी समय तीनों मृतक छत पर झंडा लगाने के लिए चढ़ रहे थे। भारी बारिश के कारण झंडे में करंट दौड़ गया। जिससे तीनों उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।