Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

BREAKING: हावड़ा कोर्ट ने झारखंड कांग्रेस के निलंबित तीनों विधायकों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

हावड़ा : बेहिसाब नकदी के साथ शनिवार की रात हिरासत में लिए गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों सहित पांच आरोपियों को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। ये तीनों विधायक पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा के पांचला में वाहन चेकिंग के दौरान बेहिसाब नकदी के साथ पकड़े गए थे।

रविवार को इन्हें हावड़ा सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गिरफ्तार झारखंड के तीनों विधायकों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि पुलिस ने इनके पास से करीब 49 लाख 37 हजार 300 रुपये बरामद किए थे। इन आरोपियों में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार शामिल हैं। बता दें कि झारखंड कांग्रेस के इन तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायकों से शनिवार रात पूछताछ के बाद भी नगदी से संबंधित कागजात व संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद रविवार दोपहर विधायक समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी स्वाति भंगालिया ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 420/120बी/171ई/34 व 8/9 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को हावड़ा की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। एसपी ने कहा कि अब सीआईडी पूरे मामले की जांच करेगी।