Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: ग्रामीणों ने गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग से पूरा आदिवासी समाज आक्रोशित है। लातेहार जिले के कई गावों में तो आदिवासियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गांव में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिले के मनिका प्रखंड के जमुना गांव में कांग्रेसियों के खिलाफ वॉल राइटिंग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने व कांग्रेस से निकाले जाने तक नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Latehar News

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी नेता अधीर रंजन चौधरी को पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाता, तब तक कोई भी कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव में कई जगह वॉल राइटिंग भी की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

लोगों का कहना है कि देश में पहली बार किसी आदिवासी महिला ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इससे जहां आदिवासी समाज को गर्व है, वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। यह देश के सर्वोच्च पद के साथ-साथ देश की जनता, लोकतंत्र और आदिवासी समाज का अपमान है।