Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

दुमका: दहेज में नहीं मिले दो लाख रुपए व बाइक तो पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव को फंदे से लटकाया

दुमका : दहेज के लिए पत्नी की पिटाई कर शव को फांसी पर लटकाने के आरोप में बजरंग लाल को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार को दुमका शहर के हीरो शोरूम के सामने हुई। महिला पूनम कुमारी के दो बच्चे हैं। महिला मूल रूप से बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार की रहने वाली थी।

मृतक के पिता अरविंद प्रसाद ने पुलिस को लिखित आवेदन में अपने दामाद और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि बेटी की शादी 2012 में हुई थी। बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। शादी के बाद बाइक व दो लाख की मांग की जाने लगी। पैसे के लिए बेटी को पीटा और प्रताड़ित किया गया। कई बार मामला सामाजिक स्तर से सुलझाया गया। इसके बाद भी बेटी को प्रताड़ित किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पिता अरविंद प्रसाद ने बताया कि उनकी दूसरी बेटी की शादी तय थी। शादी तय होने के बाद बड़े दामाद बजरंग लाल ने बेटी को बताया कि दूसरी बेटी की शादी में जितना पैसा खर्च हुआ है। उसे भी उतनी ही राशि चाहिए। उसने किसी तरह दूसरी बेटी से शादी कर ली। शादी के बाद बड़ी बेटी का पति दहेज के पैसे लेकर उसकी खूब पिटाई करने लगा। फिर उसने किसी तरह दो लाख रुपये लेकर दामाद को दे दिए। इसके बाद भी दामाद संतुष्ट नहीं हुआ।

गुरुवार को बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया। घटना की खबर मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने दुमका के विजयपुर मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में दामाद बजरंग लाल के अलावा शंकर महतो, कुबतुरी देवी, रवि रंजन, जय ज्ञान, रीना देवी आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।