Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में बस और टैंकर की भीषण टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम डिग्री कॉलेज मोड़ पर श्री राम बस और टैंकर की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहन से अस्पताल भिजवाया।

घायलों में शहीदा खातून (डाल्टनगंज), सुरेश प्रसाद (चंदवा) और आरएस शर्मा (रांची) समेत कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राम बस मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। जबकि पेट्रोल लदा टैंकर मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। इसी बीच डिग्री कॉलेज के तीखे मोड़ पर बस ने अपना संतुलन खो दिया और टैंकर से जा टकराई।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर के बाद बस यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। जैसे-तैसे यात्री बस से उतरे। कुछ यात्रियों का सिर फट गया और किसी के मुंह से खून बह रहा था। बस की चपेट में आने से टैंकर का फ्यूल टैंक पूरी तरह से उखड़ गया। बस बीच सड़क पर रुक गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हादसे के बाद बस का चालक नीचे उतर गया और टैंकर चालक की पिटाई करने लगा। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार, एसआई गौतम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि सड़क के बीच खड़ी बस को किनारे कर यातायात बहाल कराया। पुलिस टैंकर चालक व बस चालक को पकड़कर थाने ले आई। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए।