Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पत्नी को खाना देने में हुई देर तो मासूम बच्चे को चौखट पर पटक कर मार डाला

पलामू : जिले के मेदिनीनगर में पत्नी से झगड़े से नाराज पति लालमोहन भुइयां ने अपने चार साल के बेटे आशीष को चौखट पर पटक कर मार डाला। घटना मंगलवार की रात पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के छितरा गांव के ढोढराही टोला में हुई। बुधवार सुबह रामगढ़ थाने की पुलिस ने आशीष के शव का मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बच्चे का शव मृतक की मां राधा देवी को सौंप दिया।

पुलिस आरोपी पिता लालमोहन भुइयां को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। राधा देवी ने बताया कि मंगलवार की रात वह बच्चे के साथ सो रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे उसका पति गांव से घर लौटा और खाना बनाने को कहा। खाना परोसने में थोड़ा समय लगा। इससे नाराज होकर वे गाली-गलौज करने लगे। लेकिन वह उनके चंगुल में आने से पहले ही घर से निकल भागी।

इसके बाद गुस्से में उसने घर में सो रहे चार साल के बेटे आशीष कुमार का पैर पकड़कर दरवाजे पर पटक दिया और फिर घर से बाहर निकाल दिया। घायल अवस्था में वह अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने लालमोहन को पकड़कर घटना की सूचना रामगढ़ थाने को दी।

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि आरोपी की पत्नी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लालमोहन हमेशा घर में बेवजह लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।