Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ झारखंड ढाबा के पास से ट्रक चोरी, मामला दर्ज

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ मुरपा मार्ग पर बालूमाथ रेलवे स्टेशन के झारखंड ढाबा के पास 4 दिनों से खड़ी एक 14 पहिया ट्रक चोरी हो गई। उक्त ट्रक थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम निवासी सुखदेव राम के पुत्र विनोद राम की थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ट्रक मालिक विनोद राम ने बताया कि उक्त ट्रक 30 जून से झारखंड ढाबा के पास खड़ी थी। जब वाहन मालिक चार दिनों बाद झारखंड ढाबा के पास उक्त ट्रक को लेने आया तो वह गायब मिली। जिसकी खोजबीन उन्होंने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्र और वाहन मालिकों से पता किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

इसके बाद वाहन मालिक ने बालूमाथ थाने में ट्रक चोरी हो जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मालूम हो कि बीते चार-पांच वर्षो में ट्रक और छोटी बड़ी वाहनों की चोरी की घटना बढ़ गई है। जिस कारण वाहन मालिकों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है।