Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं सीएम हेमंत सोरेन के घर, बंद कमरे में आधे घंटे तक हुई बात

रांची : राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी दलों के समर्थन के लिए देश का दौरा कर रही एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची पहुंचीं. यहां एनडीए विधायकों और सांसदों से मुलाकात करने के बाद वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर पहुंचीं।

यहां उन्होंने मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके स्वागत में पलकें बिछाए। धनबाद में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वे आनन-फानन में लौट आए और द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य की तैयारी करने लगे। उन्होंनेआगे बढ़कर उनकी अगवानी की।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का खुले दिल से स्वागत किया गया। करीब आधे घंटे तक सभी नेताओं ने बंद कमरे में बात की। फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए या विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उनके एनडीए के समर्थन में जाने की पूरी संभावना है।

इस संबंध में हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि, मोर्चा ने विपक्षी उम्मीदवार के चयन के लिए बुलाई गई बैठक में भाग लिया था। लेकिन जसवंत सिन्हा के नामांकन समारोह से दूरी बनाए रखी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा का द्रौपदी मुर्मू की ओर झुकाव को राजनीतिक मजबूती भी कहा जा सकता है। मोर्चा आदिवासी केंद्रित राजनीति करता है। चर्चा यह भी है कि हेमंत सोरेन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के बहाने बीजेपी के करीब आना चाहते हैं। इसी के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी हालिया मुलाकात को देखा जा रहा है।