Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
लातेहार

लातेहार: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लातेहार : बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर लातेहार-डेमू रेलवे स्टेशन के बीच सदर थाना क्षेत्र के टोकाटोला के रहने वाले जोगेंद्र उरांव (17) पिता सूबे उरांव ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे वह घर से निकला था। सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक में पड़ी है। इसकी सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे तो उसे मृत देख शव को उठाकर अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

इस बात की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस टीम बल के साथ मृतक युवक के घर पहुंची। शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने पर परिजनों ने पहले तो विरोध किया। काफी समझाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

युवक ने आत्महत्या क्यों की? समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।