Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

लातेहार: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो रिम्स रेफर

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के समीप एनएच-39 पर बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुरा के समीप एक बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों के बीच टक्कर हो गयी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उदयपुरा निवासी सुधीर उरांव, बालूमाथ, मुरपा निवासी ब्यूटी देवी व पिंटू लोहरा के रूप में हुई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक मो आरिफ, ड्रेसर राजदेव, पंकज कुमार व फुलमनी कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चिकित्सक ने बताया कि सुधीर उरांव व पिंटू लोहरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।