Breaking :
||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ प्रखंड प्रमुख बनीं ममता देवी, उप प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, निकाला विजय जुलूस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बालूमाथ प्रखंड कार्यालय सभागार में बालूमाथ प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह लातेहार एसडीएम शेखर कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मतदान के माध्यम से प्रखण्ड प्रमुख का चुनाव कराया गया। जिसमें 13 मत लाकर प्रखंड प्रमुख ममता देवी निर्वाचित घोषित की गई। जबकि इनके विपक्ष में खड़ी राजकुमारी देवी को मात्र 4 मत प्राप्त हुए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बालूमाथ प्रखंड उप प्रमुख के रूप से कामेश्वर राम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव प्रक्रिया में प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख को निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम शेखर कुमार ने दोनों को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दी। इसके बाद प्रखंड प्रमुख प्रमुख के साथ प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने संयुक्त रूप से बैंड बाजे के साथ बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जीत की बधाई दी।

विजय जुलूस प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण किया। ममता देवी के प्रखंड प्रमुख एवं कामेश्वर राम के उप प्रमुख बनने पर कई राजनीतिक दल के नेताओं सामाजिक गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी।