Breaking :
||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

हेरहंज में कुरकुरे खाने से 3 साल का बच्चा फिर बना फूड प्वाइजनिंग का शिकार

शशि भूषण गुप्ता

लातेहार : गुरुवार की रात बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरका ग्राम में कुरकुरे खाने से फिर एक 3 वर्षीय बच्चा फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फूड प्वाइजनिंग का शिकार सेरका ग्राम निवासी गणेश गंझू का पुत्र सोनू कुमार है, जो आज गुरुवार की शाम पास के ही एक दुकान में कुरकुरे खरीद कर खाया था। उसके बाद से अब तक उसे 8 से 10 उल्टियां हो चुकी हैं और रुकने का नाम नहीं ले रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके बाद परिजनों ने बच्चे को रात करीब 9:00 बजे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी बालूमाथ व चंदवा में पैकेट बंद रिंग्स व कुरकुरे खाने से कई बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। जिसमें चंदवा के दो बच्चियों की रिम्स में इलाज के दौरान मौत भी हो गयी थी। जिसके बाद प्रशासन ने रिंग्स व कुरकुरे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद ग्रामीणक्षेत्रों में रिंग्स व कुरकुरे धड़ल्ले से बिक रहे हैं।