Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लातेहार : जिला कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लातेहार कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने किया। इस दौरान कोंग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हमारे नेता राहुल गांधी को अपने पालतू संस्था प्रवर्तन निदेशालय (ED) का इस्तेमाल कर झूठे और मिथ्या मामले में सम्मन भेज कर बेवजह पूछताछ कर रही है।

वहीं, युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव ने कहा कि भाजपा हमारे राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे नेताओं और कांग्रेस पार्टी से डरी हुई है। इसलिए बार-बार परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। इसके आलोक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का देशभर में नारेबाजी के साथ कड़ा विरोध हो रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आफताब आलम, प्रदेश सचिव प्रिंस गुप्ता, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष बाबर खान, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उराँव, लातेहार बीससूत्री सदस्य साजन कुमार, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलाम अंसारी, उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, रसीद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष संभू यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, राजकुमार यादव, मंजीत यादव, विक्रम यादव, कैफ अंसारी, बिजेंद्र उराँव, कामिल अंसारी, प्यारुल अंसारी, संतोष रजक समेत कई लोग मौजूद थे।