Breaking :
||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रांची में हुई हिसंक झड़प में दो की मौत, 12 स्थानों पर धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल ने पैगंबर मुहम्मद पर जो विवादास्पद टिप्पणी की थी उसका असर शुक्रवार की नमाज के बाद रांची में भी देखने को मिला। यहां हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल दो लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि रिम्स अस्पताल ने की। अस्पताल ने कहा, ‘रांची में हुई हिंसा के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाए गए कुल घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई है।’

रांची में जुमे की नमाज के बाद पथराव, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रांची के हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया जिससे स्थिति नियंत्रण में आई। शहर में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार सुबह तक रांची में सभी इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

रांची जिला प्रशासन ने शनिवार को बताया कि फिलहाल रांची के 12 थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। स्थिति नियंत्रण में है और इसकी निगरानी की जा रही है। सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हिंसक प्रदर्शन करने वालों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। कल सुबह तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रांची पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनीश गुप्ता ने कल कहा था कि स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण होने के बावजूद भी नियंत्रण में है। विभिन्न खाड़ी देशों द्वारा पैगंबर के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने के बाद, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने बर्खास्त नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं यूपी में जुमे की नमाज के बाद पथराव और नारेबाजी की घटनाएं हुईं। वहीं दिल्ली के जामा मस्जिद में भी नारेबाजी की गई।